sahara24news.com
ऑटोमोबाइल्सटेक्नोलॉजी खबरेंटॉप न्यूजदिल्ली न्यूजधर्म - ज्योतिषपॉपुलर न्यूजफाइनेंसबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिरोजगारलेटेस्ट न्यूजशिक्षा खबरसरकारी नौकरी

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाकर छा गए हैं।

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाकर छा गए हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत बेहद खूंखार है, फिर भी दर्शकों को यह रोल काफी पसंद आ रहा है। इसी किरदार के कारण लोग फिल्म देखने थिएटर तक पहुंच रहे हैं। धुरंधर में अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स को भी लोगों ने खूब पसंद किया है, जिन पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं।

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह हीरो के रोल में हैं, लेकिन इसके ब्लॉकबस्टर होने की सबसे बड़ी वजह अक्षय खन्ना हैं। उनकी दमदार परफॉर्मेंस के चलते दर्शक फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही अक्षय खन्ना फिर से अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं।

इन दिनों अक्षय खन्ना अपने खूंखार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन अक्षय कुमार के साथ वह इस बार गंभीर नहीं बल्कि कॉमेडी करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल भागम भाग 2 के लिए मेकर्स ने अक्षय खन्ना को फाइनल कर लिया है। अगर ऐसा होता है, तो 16 साल बाद अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ में कॉमेडी करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीस मार खान में साथ नजर आए थे।

Related posts

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 में रिलीज़ हुई थी।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

Leave a Comment

आपके अपने न्यूज़ चैनल में स्वागत है!

X
error: Content is protected !!