Breaking News, Hindi News, Latest News Updates

फास्ट एंड फ्यूरियस हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी में से एक है।

फास्ट एंड फ्यूरियस हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी में से एक है।

इस फ्रेंचाइज़ी की फिल्में हजारों करोड़ रुपये की कमाई करती हैं और पूरी दुनिया में इन्हें खूब पसंद किया जाता है। भारत में भी इस फ्रेंचाइज़ी के करोड़ों फैंस हैं और यहां से भी फिल्मों को जबरदस्त कमाई होती है।

बहुत जल्द इस फ्रेंचाइज़ी की नई फिल्म आने वाली है। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। वहीं अब इस फिल्म से मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी जुड़ता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, हाल ही में फास्ट एंड फ्यूरियस के हीरो विन डीजल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे लोग बड़ा हिंट मान रहे हैं। माना जा रहा है कि विन डीजल ने खुद फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली फिल्म में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मौजूदगी का इशारा दिया है।

विन डीजल ने सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “सब लोग हमसे पूछ रहे हैं कि क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का हिस्सा होंगे। तो मैं बता दूं कि हमने उनके लिए एक रोल लिखा है।” विन डीजल की इस पोस्ट के बाद से ही फिल्म में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

#cristianoronaldo #vindiesel #fastandfurious #entertainment

Related posts

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

error: Content is protected !!