sahara24news.com
ऑटोमोबाइल्सटेक्नोलॉजी खबरेंटॉप न्यूजदिल्ली न्यूजधर्म - ज्योतिषपॉपुलर न्यूजफाइनेंसबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिरोजगारलेटेस्ट न्यूजशिक्षा खबरसरकारी नौकरी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं।

इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने विलेन की भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, वहीं अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में दिखाई दिए हैं। कुछ ही दिनों में धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

अर्जुन रामपाल पिछले छह सालों से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन ने साल 1998 में मैहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। हालांकि, किसी कारणवश साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद से ही अर्जुन गैब्रिएला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन हाल ही में अर्जुन ने अपनी सगाई की घोषणा की है।

हाल ही में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने प्यार और शादी को लेकर बात की। गैब्रिएला ने कहा, “हमने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है।” इसके बाद अर्जुन रामपाल ने खुलासा करते हुए कहा, “हमने सगाई कर ली है। हम आपके शो से ही यह ऐलान कर रहे हैं।”

#ArjunRampal #GabriellaDemetriades #celebritynews #celebrityengagement #celebrity

Related posts

रहमान डकैत का रोल निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं।

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

Leave a Comment

आपके अपने न्यूज़ चैनल में स्वागत है!

X
error: Content is protected !!