बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 में रिलीज़ हुई थी।
शाहरुख खान की इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़े थे, लेकिन अब इसी फिल्म का एक रिकॉर्ड अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने तोड़ दिया है।
अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों ट्रेंडिंग में बनी हुई है। फिल्म में विलेन के रूप में अक्षय खन्ना की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कुछ ही दिनों में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान को भी पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, धुरंधर को 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शाहरुख खान की हजार करोड़ क्लब में शामिल फिल्म जवान ने 9वें दिन 19.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 9वें दिन के कलेक्शन के मामले में धुरंधर ने जवान को पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कुल कलेक्शन के मामले में भी जवान को पछाड़ सकती है।
#dhurandhar #AkshayeKhanna #SRK #ranveersingh #bollywoodupdatehindi

