sahara24news.com
ऑटोमोबाइल्सटेक्नोलॉजी खबरेंटॉप न्यूजदिल्ली न्यूजधर्म - ज्योतिषपॉपुलर न्यूजफाइनेंसबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिरोजगारलेटेस्ट न्यूजशिक्षा खबरसरकारी नौकरी

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

उन्होंने हीरो के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और लंबे समय तक फिल्मों में लीड रोल निभाया। हालांकि, लगातार फ्लॉप फिल्मों के कारण बाद में वे विलेन के किरदारों में नजर आने लगे। अब विलेन के रोल में दर्शक अक्षय खन्ना को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में अक्षय खन्ना फिल्म छावा में विलेन औरंगजेब के रोल में नजर आए थे, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद अब फिल्म धुरंधर में विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की बड़ी वजह अक्षय खन्ना को माना जा रहा है। दर्शक खास तौर पर उन्हीं के लिए फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और हर तरफ उनकी ही बात हो रही है। इसी बीच अब उनकी सौतेली मां ने भी उन्हें लेकर बयान दिया है।

अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी अक्षय खन्ना की मां गीतांजलि खन्ना से हुई थी, लेकिन विनोद खन्ना के सन्यासी बनने के बाद यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद विनोद खन्ना ने कविता से दूसरी शादी की, जिनके साथ शादी के बाद कविता अक्षय खन्ना की सौतेली मां बनीं। हालांकि, कविता ने कभी भी अक्षय खन्ना की मां बनने की कोशिश नहीं की।

हाल ही में अक्षय खन्ना की सौतेली मां कविता ने पत्रकार लवीना टंडन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अक्षय खन्ना के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान कविता ने कहा, “मैंने कभी भी अक्षय खन्ना की मां बनने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उनके पास पहले से ही दुनिया की सबसे बेहतरीन मादर है।”

#AkshayeKhanna #actor #actorlife #celebritygossip

Related posts

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाकर छा गए हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना इन दिनों खूब छाए हुए हैं।

Leave a Comment

आपके अपने न्यूज़ चैनल में स्वागत है!

X
error: Content is protected !!