बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल हाल ही में वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे।
इस वेब सीरीज के बाद बॉबी देओल बहुत जल्द कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। फिलहाल उनके पास फिल्मों की एक लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब बॉबी देओल के पास करने के लिए एक भी फिल्म नहीं थी। काम की कमी के चलते वे शराब की लत में डूब गए थे।
इसके बाद बॉबी देओल को प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम मिली, जिसने उनकी किस्मत बदल दी। इसी वेब सीरीज के जरिए बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। इसके बाद फिल्म एनिमल में विलेन की भूमिका निभाकर वे छा गए।
वेब सीरीज आश्रम ने बॉबी देओल की किस्मत बदल दी थी। इस सीरीज में वे बाबा निराला के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तक इस वेब सीरीज के तीन सीजन रिलीज़ हो चुके हैं और तीनों ही सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस लंबे समय से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। बाबा निराला के रोल में बॉबी देओल की एक बार फिर वापसी होने जा रही है। आश्रम के चौथे सीजन का काम जल्द शुरू होने वाला है।
हाल ही में आश्रम की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने चौथे सीजन को लेकर जानकारी दी। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में त्रिधा ने कहा, “जी हां, हम बहुत जल्द, 2026 में इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।” त्रिधा के इस बयान से साफ हो गया है कि बॉबी देओल बहुत जल्द बाबा निराला बनकर फिर से दर्शकों के बीच नजर आएंगे।
#BobbyDeol #ashram4 #entertainment #actor

