sahara24news.com
ऑटोमोबाइल्सटेक्नोलॉजी खबरेंटॉप न्यूजदिल्ली न्यूजधर्म - ज्योतिषपॉपुलर न्यूजफाइनेंसबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिरोजगारलेटेस्ट न्यूजशिक्षा खबरसरकारी नौकरी

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2015 में आई कपिल की सुपरहिट फिल्म किस किसको प्यार करूँ का सीक्वल है। लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में हीरो के रूप में वापसी की है, हालांकि उनकी यह वापसी खास अच्छी नहीं रही।

कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी शो के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलता है। पिछले कुछ सालों से वह नेटफ्लिक्स पर भी शो कर रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कि नेटफ्लिक्स के एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा 5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। लेकिन उनकी नई फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 दो दिनों में भी 5 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर पाई है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर का तूफान चल रहा है। इसी तूफान में कपिल शर्मा की फिल्म बुरी तरह दबती नजर आ रही है और फ्लॉप होने की कगार पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 ने दो दिनों में सिर्फ 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उनके एक एपिसोड की फीस से भी कम है।

#KapilSharma #KisKiskoPyaarKaroon2 #entertainmentnews

Related posts

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं।

रहमान डकैत का रोल निभाकर अक्षय खन्ना छा गए हैं।

Leave a Comment

आपके अपने न्यूज़ चैनल में स्वागत है!

X
error: Content is protected !!