sahara24news.com
ऑटोमोबाइल्सटेक्नोलॉजी खबरेंटॉप न्यूजदिल्ली न्यूजधर्म - ज्योतिषपॉपुलर न्यूजफाइनेंसबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिरोजगारलेटेस्ट न्यूजशिक्षा खबरसरकारी नौकरी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह फिल्म लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब तक कमाई के मामले में धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। महज 9 दिनों में ही फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के साथ ही फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 9 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 292.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 446 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह फिल्म अब पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह हीरो की भूमिका में नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शक फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की बड़ी वजह अक्षय खन्ना को बता रहे हैं। दरअसल, धुरंधर में अक्षय खन्ना ने विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाया है। इस रोल में अक्षय खन्ना ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इसी दमदार किरदार के चलते लोग थिएटर जाकर फिल्म देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

Related posts

बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाकर छा गए हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

Leave a Comment

आपके अपने न्यूज़ चैनल में स्वागत है!

X
error: Content is protected !!